पानीपत। सैक्टर-29 थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने वीरवार रात को गांव पसीना खुर्द में ही संदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त हथियारों को बरामद किया जाएगा और बाकी आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
सेक्टर 29 थाना प्रभारी उमर मोहम्मत ने बताया कि पुलिस ने संदीप हत्याकांड में नरेश, प्रवीन व सचिन को पकड़ लिया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल दबिश दे रही है। गौरतलब है कि वीरवार रात को गन्ना ट्राली निकालने के रास्ते को लेकर गांव पसीना खुर्द में दो चचेरे भाई सोनू व रितिक का झगड़ा हो गया था। इनका दूसरा चचेरा भाई संदीप विवाद को खत्म कराने के लिए बीच में आया था। रितिक ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पांच महिलाओं समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।