फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के सीने में कैंची मारकर हत्या

विज्ञापन
मृतक रविकांत(फाइल फोटो) - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। राज नगर में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे एक मजदूर ने राजमिस्त्री के सीने में कैंची मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह पत्नी-बेटे समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, ठेकेदार की बुराई करने पर मजदूर ने यह वारदात की। सूचना पर रात करीब 12 बजे आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह पहुंचाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी मजदूर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद के गांव राइचंदवाला निवासी ठेकेदार बिजेंद्र ने बताया कि वह हाल में राज नगर में परिवार के साथ रहता है। उसने 26 जुलाई को गांव डाहर के पास नई शुगर मिल के नजदीक एक मकान का ठेका लिया था। उसके पास पिछले एक साल से यूपी के जिले मुजफ्फरनगर के गांव सालाखेडी निवासी रविकांत उर्फ गोलू (25) राज मिस्त्री के तौर पर काम करता था। वहीं पिछले ढाई साल से जिला सोनीपत निवासी राहुल भी उसके पास मजदूरी कर रहा था। हाल ही में रविकांत और राहुल पत्नी प्रमिला अपने दस माह के बेटे के साथ राज नगर स्थित एक गली में अलग-अलग मकान में रहने लगे।
पुलिस के मुताबिक, ठेकेदार ने बताया कि दो दिन पहले वे तीनों बिंझौल नहर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच रविकांत ने राहुल से बोल दिया कि तू ठेकेदार की चापलूसी करता है। इसी बात पर दोनों की पहले कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई। बाद में दोनों अपने घर चले गए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह अपने दोस्त रवि के साथ मोहन नाई की दुकान पर बैठा था। इसी बीच उसकी पत्नी सुमन और मजदूर राहुल की पत्नी प्रमिला दौड़ते हुए आईं। उन्होंने बताया कि राहुल ने रविकांत पर हमला कर दिया है।
विज्ञापन

वह उनके घर पहुंचा तो रविकांत जमीन पर पड़ा था। इस बीच डॉक्टर को बुलाकर लाने की बात कहकर आरोपी राहुल पत्नी और बेटे को लेकर फरार हो गया। रविकांत की गर्दन और सीने में हृदय के पास कैंची से हमला किया गया था। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी।
राजमिस्त्री-मजदूर ने अपना गुस्सा एक मजदूर पर उतारा और फिर बन गए थे दोस्त
ठेकेदार बिजेंद्र ने बताया कि राहुल चापलूस कहे जाने पर रविकांत से खफा था। वह दोनों वीरवार को काम से लौट रहे थे। इसी बीच उन्हें रेलवे फाटक के पास एक मजदूर मिला। दोनों ने मिलकर उसे पीटकर गुस्सा उतारा था और फिर से दोस्ती कर ली। आशंका है कि शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर फिर शराब पी और दोबारा उसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई।
रक्षाबंधन पर आने को बोला था, क्या पता था कि आखिरी बार बात कर रहा हूं
मृतक रविकांत के बड़े भाई अमित ने बताया कि वह पांच बहन भाई हैं। सबसे बड़ा वह, उसके बाद विपिन, मनीष, रूबी और सबसे छोटा रविकांत उर्फ गोलू था। गोलू आखिरी बार चार माह पहले ताऊ धर्मबीर की अंतिम क्रिया पर गया था। वीरवार को रविकांत से बात हुई थी तो वह बोल रहा था कि रक्षाबंधन और तीज पर आऊंगा। क्या पता था कि वह उसकी आखिरी बातचीत है।
ठेकेदार की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। - योगेश कुमार, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें