थर्मल। ट्रेडिंग कंपनी के एक कर्मचारी पर वीरवार की रात हमला कर उसे 73 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू का दी है।
शांति नगर निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह असंध रोड पर गौतम ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। वीरवार को वह अपने दोस्त हरप्रीत के साथ गांव सौदापुर में अंश ढाबे पर खाना खा रहा था। तभी वहां पर एक युवक आया। वह शराब के नशे में था। उसने अपना नाम राजू वैद्य बताया और कहा कि उसके पास पैसे नहीं है।
उसे पैसे दिए तो उसने जेब में रखी रकम देख ली। खाने के बाद जब वह दोस्त के साथ पैदल कंपनी की ओर जा रहा था तो रास्ते में राजू और उसके 5 -6 दोस्तों ने लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। फिर उससे 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।