फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी बीमारी होने पर विवाहिता को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजीव कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दूसरी बार किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि टीबी होने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित कर मायके छोड़ गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी ममता ने बताया कि उसकी मतलौडा निवासी सचिन के साथ अगस्त 2020 में शादी हुई थी। तीन माह पहले डॉक्टर ने उसे टीबी की शिकायत बताई। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। धोखे से उसे मायके में छोड़कर चले गए। एक माह बाद भाई ने ससुर को कॉल किया। कहा गया कि पहले स्वास्थ्य जांच कराएं, फिर ले जाएंगे। इसके बाद मायके वाले उसे ससुराल में छोड़ गए। तब नाराज पति ने विवाहिता को घसीटते हुए कार में बैठाया और मायके वालों की गाड़ी को ओवरटेक कर उसे धक्का देकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद वह चल गया।
पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने मौके पर डायल 1091 पर कॉल किया। करीब एक घंटे बाद मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसी बीच पुलिसकर्मियों के पास एक कॉल आया और उन्होंने शिकायत लिखने से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी थाने में शिकायत देने की बात कहकर चले गए। वह थाने पहुंचे और शिकायत दी। आरोप है कि 12 सितंबर से लेकर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इन लोगों के खिलाफ दी शिकायत-
पीड़िता ने अब दोबारा किला थाना पुलिस को पति सचिन नागपाल, ससुर चिमन नागपाल, सास सोमा रानी, ननंद सुनीता, रितू, सुषमा, जेठानी कीर्ति के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें