फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज के बाद की शादी, गर्भपात कराकर पत्नी को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनसी मेडिकल कॉलेज के एएनएम पर पत्नी का गर्भपात कराने व दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगा है। पत्नी ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नारायणा निवासी 30 वर्षीय शारदा ने बताया कि एएनएम का कोर्स करने के दौरान उसकी जान-पहचान गरीब दास नगर निवासी राहुल से हुई। करीब दो साल पहले दोनों ने परिजनों की सहमति से शादी कर ली। पति राहुल इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज में एएनएम के पद पर तैनात है।
शादी के बाद वह राहुल के साथ रहने लगी। शादी के बाद से ही सास कम दहेज का ताना मारने लगी। तानों को अनसुना करके वह अपना जीवन काटती रही लेकिन जब वह पहली बार गर्भवती हुई तो जांच के बाद पति ने जबरन गर्भपात करा दिया। दूसरी बार भी बिना मर्जी के ही पति ने गर्भपात करा दिया। सास बोली कि इससे हमे पोते की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

गर्भपात के बाद पति धोखे से उसे उसके मायके छोड़कर चला गया। बोला कि 10 दिन बाद ले जाएगा। महीना बीतने पर भी पति लेने नहीं आया। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई, लेकिन पति साथ रखने को तैयार नहीं हुआ। अब वह आधी उम्र में किसके साथ रहेगी। पति ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी पति व सास पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें