फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ कारोबारी की हत्या में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कबाड़ कारोबारी संजू गुप्ता हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह संजू गुप्ता के साझेदारों का भांजा है, जिसे एक लाख रुपये देकर हत्या कराई गई थी। उसने पुलिस को बताया कि दो साथियों के साथ मिल कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास संजू गुप्ता की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि जगदीश नगर निवासी संजू गुप्ता की हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी यूपी के बिजनौर निवासी शाहनवाज को बुधवार की शाम सीआईए-2 ने अनाज मंडी कट से काबू किया । पुलिस पकड़ से बचने के लिए शहनवाज ठिकाने बदलकर रह रहा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि संजू गुप्ता के पार्टनर अब्दुल और शमशाद ने उसे एक लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उसने अपने साथी उत्तराखंड निवासी उधम सिंह नगर निवासी रियासत और बिजनौर निवासी सुहेल के साथ मिलकर संजू गुप्ता की हत्या की थी।
पुलिस साझेदारों समेत चार को गिरफ्तार कर चुकी
सीआईए-टू उक्त मामले में आरोपी अब्दुल, शमशाद, रियासत और सुहेल को जनवरी में गिरफ्तार कर चुकी हैं। वारदात में प्रयोग की अवैध पिस्तौल, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। आरोपी शाहनवाज फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें