पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने लाजवाब प्रस्तुतियां दी। हिंदी फिल्मी गानों से लेकर हरियाणवी, पंजाबी व संस्कृति की छठा बिखेरती प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। मारे घाघरा झोल मेरा, मेरा चुंदर मंगा दे ओ नणदी के बीरा... पर प्रस्तुति से पूरा पंडाल झूम उठा।
इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों ने भारतेंदु मंच से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शन का शानदार मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि मंच पर न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास भी होता है। उन्होंने कहा की यह महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का ही नतीजा है कि महाविद्यालय पिछले 15 वर्षों से जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी विजेता रहा है।
उन्होंने कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास व प्रो. मीनाक्षी चौधरी सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी। निर्णायक मंडल में डॉ. नीलू खालसा, प्रो. विवेक गुप्ता, नरेश, कुलभूषण और विकेंदर ने भूमिका निभाई। मंच संचालन प्राध्यापिका आस्था गुप्ता व मनीषा डूडेजा ने किया। इस अवसर पर कॉलेज उप-प्राचार्य डॉ. नीरज ठाकुर, डॉ. हरविंदर कौर, प्रो.सतबीर सिंह, डॉ. मधु गाबा, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. मीनल तालस, डॉ. नरेश सैनी, प्रो.रमेश सिंगला, प्रो. उमेद, प्रो. संदीप गुप्ता, डॉ. शिवनारायण, प्रो. राजेश गर्ग, डॉ. विजय सिंह, प्रो. पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
यूं रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के परिणाम
नृत्य प्रतियोगिता : हिमांशु व कोमल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, अंशुल व आर्यन ने द्वितीय स्थान और भाविका, भविष्य व अंशु ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
वाद्य एकल प्रतियोगिता : पीयूष ने प्रथम, देव शर्मा ने द्वितीय व विकास ने तृतीय स्थान हासिल किया।
म्यूजिक वॉकल प्रतियोगिता : हर्ष ने प्रथम स्थान, मोहित और फिर्दोष ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से तान्या और महक ने हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : रितु, कोमल और अंशुल की टीम ने प्रथम स्थान व ज्योति, सिया और अंकिता की टीम ने द्वितीय स्थान व सौरभ, अमन और उमेश की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कविता पाठ प्रतियोगिता : बीएमसी द्वितीय वर्ष के छात्र अनुराग व बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष के छात्र हरनाम ने द्वितीय स्थान और बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा आर्ची ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता : बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा ने प्रथम स्थान, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जिज्ञासा और बीए तृतीय वर्ष का छात्र हरनाम ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी और एमकॉम फाइनल वर्ष की दिव्या गोयल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता : बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अन्नू और बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र विकास ने प्रथम, बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी और बीए अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष की छात्रा अनुनिमा पाल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान व बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रद्धा और बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मिमिक्री : बीबीए के समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पानीपत। आर्य महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती हुई छात्राए?- फोटो : Panipat
पानीपत। आर्य महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड में मौजूद छात्राएं ?- फोटो : Panipat