फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले ने प्रेमिका की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला ने नौ साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी पर अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस से शुक्रवार को इस संबंध में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपार्ट दर्ज कर शनिवार को किशोरी का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

महिला थाना से जांच अधिकारी एएसआई संतोष ने बताया कि महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला नौ साल से एक 38 वर्षीय युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने महिला की 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फरार हो गया। महिला ने शुक्रवार को प्रेमी के खिलाफ बेटी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी।
मां की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें