फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाएदारों की सूची तैयार, कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने बकाएदारों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। जिन बकाएदारों पर एक लाख रुपये या इससे अधिक का संपत्ति कर बकाया है, पहले उन पर शिकंजा कसा जाएगा। इन बकाएदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। तय समय में बकाया जमा नहीं करने पर संपत्ति सील की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त ने इस काम के लिए कर अधीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। यह टीम सभी वर्गों में छंटनी कर रही है। शहर में इस समय नए 26 वार्ड हैं, लेकिन बिल पुराने वार्ड की संख्या यानी 24 के अनुसार ही बने हैं। पुरानी सूची के अनुसार नगर निगम में 1.41 लाख संपत्ति है, जबकि नए सर्वे में 1.71 लाख संपत्ति हैं। फिलहाल पुराने वार्डों की संख्या के अनुसार ही नोटिस तैयार किए जा रहे है।
विज्ञापन

जो बकाया बिल जमा नहीं कराएंगे, उनकी संपत्ति सील की जाएंगी। पहले नोटिस दिए जाएंगे और तय समय पर बकाया जमा नहीं करने पर सीलिंग की कार्रवाई होगी।
-आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें