फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेवलिंग दोबारा चेक कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
बिजली निगम, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बस स्टैंड का अवलोकन करते हुए डीसी सुशील सारव? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह में बन रहे नए बस स्टैंड परिसर का शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुछ अनियमितताओं पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें दुरुस्त करवाने के आदेश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बस अड्डे में लेवलिंग का काम भी संतोषजनक नहीं है इसलिए इसे दोबारा चेक किया जाए। इस दौरान उन्होंने वाटर लेवल भी चेक करने को कहा।
विज्ञापन

इसके अलावा उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर लगे मुख्य द्वार को भी आगे ले जाकर बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी बस अड्डे के नजदीक वर्कशॉप की जगह को भी तलाशा जाए। बस स्टैंड परिसर में वन विभाग की ओर से आंवला व बांस के पौधे लगाए जाएं और पूरा परिसर हराभरा बनाया जाए। इस दौरान जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा ने उपायुक्त को बताया कि हाइटेंशन तार की शिफ्टिंग का भी काम शुरू किया जाना है। इसके बाद बाकी कामों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
डीसी सुशील सारवान ने कहा कि वर्तमान में जहां बस अड्डा चल रहा है, वहां भी शौचालयों की सफाई नियमित तौर पर करवाएं। यही नहीं इसके लिए शनिवार व रविवार को विशेष अभियान भी चलाएं और पुराने बस अड्डे पर साफ-सफाई का ख्याल रखें। इस मौके पर उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एसएस ढुल के अलावा बिजली निगम, लोकनिर्माण विभाग, वन विभाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें