फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रिंकू ने सीएम को लिखा पत्र, सर! मेरी शादी करवा दो..., कद है महज ढाई फीट

Wed, 23 Mar 2022 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

रिंकू का कद महज ढाई फीट है। 14 वर्ष की उम्र में हो गई थी पिता की मृत्यु, मां ने मजदूरी करके तीनों बच्चों को पाला है।
विज्ञापन
रिंकू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के मतलौडा के गांव कालखा के रहने वाले 26 वर्षीय रिंकू ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर गुहार लगाई है कि सर! मेरी शादी करवा दीजिए। दरअसल, उन्हें शादी के लिए कोई लड़की नहीं मिल रही। इसकी वजह है उनका छोटा कद। उनकी लंबाई है महज ढाई फीट। ऐसे में परेशान रिंकू ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि ढाई फुट लंबाई होने के कारण न तो वह काम कर पा रहे हैं और न ही उनकी शादी हो पा रही है। अकेले पड़ गए हैं। शादी न होने से बहुत परेशान हैं। गुहार लगाई कि उसकी शादी की उम्र हो गई है और उनके लिए कोई योग्य लड़की खोजकर शादी कराई जाए। 

रिंकू  के घर में मां और छोटा भाई है। रिंकू के पिता के जाने के बाद उनकी मां ने मजदूरी करके परवरिश की। रिंकू  की छोटी बहन की शादी हो चुकी है। छोटा भाई 12वीं कर चुका है। पिता की मृत्यु को 14 वर्ष हो चुके हैं। रिंकू का कहना है कि सरकार उसकी मदद करे। शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने के साथ उसे रोजगार प्रदान करे।
विज्ञापन


लंबाई बढ़वाने के लिए पहुंचे थे अस्पताल
पड़ोसी कुलदीप उर्फ केडी ने बताया कि लंबाई न बढ़ने पर परिवार वाले और रिंकू परेशान हो गए थे। रिंकू की उम्र तो बढ़ रही थी लेकिन कद नहीं बढ़ रहा था। परेशान घरवालों ने रिंकू की लंबाई बढ़ाने के लिए कई जगह गए। रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों ने बताया कि कद अब नहीं बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें