फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह करने के बाद कस्टम इंस्पेक्टर बनने पर पत्नी को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक युवती से युवक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध किया तो युवक ने युवती ने अंतरजातीय विवाह कर लिया। अब युवक कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर चयनित हुआ तो उसने पत्नी को छोड़ दिया। युवती की इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती का यह भी आरोप है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत डीजीपी को दी थी। जिनके निर्देशों पर तहसील कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर एवं ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारी ने बताया कि उसकी बेटी बीटेक है। लॉकडाउन के दौरान उसकी बेटी की दोस्ती सोनीपत के गांव गुमड़ निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 22 अप्रैल 2021 को युवक बेटी को अपने माता-पिता से मिलवाने के बहाने एक अनजान कमरे में ले गया और उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो बेटी से शादी करने के लिए उनके घर से रिश्ता आया।
दोनों की रजामंदी से विवाह कर लिया। विवाह पर उन्होंने 20 लाख रुपये खर्च किए और अच्छा दान दहेज भी दिया लेकिन शादी के बाद ही दामाद, उसके माता-पिता, बहन और मामा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसे जाति सूचक शब्द कहकर मानसिक रूप से परेशान करने लगे। नवंबर 2021 में दामाद का मुंबई में कस्टम इंस्पेक्टर के पद पर चयन हो गया। इसके बाद दामाद ने बेटी को पत्नी मानने से ही इनकार कर दिया। बेटी को छोड़कर मुंबई चला गया। अब आरोपी उसकी बेटी को तलाक देने की बात कह रहा है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें