फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून ड्राइव : पिछले वर्ष की किरकिरी पर इस बार समय पर शुरू की नाले-नलियों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पिछले वर्ष हुई किरकिरी से सबक लेते हुए नगर निगम ने इस बार प्री-मानसून ड्राइव समय पर शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इस बार मानसून में शहर में पानी नहीं भरेगा। नगर निगम की सफाई शाखा ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके लिए निगम अधिकारियों की छह टीमें बनाई गई हैं। नाला गैंग के 78 कर्मचारियों को सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर टीम में 13 कर्मचारियों, छह अधिकारियों के साथ 30 जून तक शहर के 26 वार्डों के 157 किलोमीटर लंबे नाले और नालियों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

प्री मानसून की स्पेशल सैनिटेशन ड्राइव 30 मई तक चलेगी। इसमें ब्लॉक हुए सीवर और नालों को खोला जाएगा। इसके बाद जून की शुरुआत से लेकर अंत तक फिर सफाई की जाएगी। इस बार सिंचाई विभाग ने भी ड्रेन नंबर एक की सफाई समय से शुरू कर दी है। रोज चार से पांच वार्डों की सफाई की जाएगी। प्री-मानसून की तैयारियों के लिए शहरी स्थानीय निकाय ने नगर निगम को प्लानिंग के साथ शेड्यूल से शहर के नालों और नालियों की सफाई के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए निकाय की ओर से एक पोर्टल भी लॉन्च किया गया है, जिस पर चलाए जाने वाले सफाई अभियान का डेटा भी अपलोड करना होगा। इस बार नगर निगम में मर्ज जनस्वास्थ्य विभाग भी ब्लॉक सीवरेज सिस्टम को खोलने का काम करेगा।
पहले जनस्वास्थ्य विभाग अलग था। इनके पास एक ही सुपर सकर मशीन थी। अब यह विभाग निगम में मर्ज हो चुका है। इसके बाद रिफाइनरी की ओर से विभाग को दो सुपर सकर और जेटिंग मशीनें दी जा चुकी हैं। अब अधिकारियों ने शहर के ब्लॉक और मुख्य सीवरेज लाइन की सफाई का प्लान बना लिया है। प्री मानसून ड्राइव में इनकी सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

...
शहर की जलनिकासी को ठीक करने के लिए निगम की छह टीमें प्री-मानसून ड्राइव चला रही हैं। 30 मई तक ड्राइव चलेगी। इसके बाद 30 जून तक शहर के सभी नाले और नालियों की सफाई फिर कराई जाएगी। हर टीम में 13 कर्मचारी हैं। नया टेंडर खुलने के बाद निगम के पास मैन पावर भी बढ़ेगी, जिससे इस काम को समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- गुरमीत सिंह नेहरा, सफाई निरीक्षक, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें