फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करने गई मकान मालकिन, चोरों ने घर से लाखों के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। अशोक विहार कॉलोनी में एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। मकान मालकिन सुबह सैर करके घर लौटी तो चोरी का खुलासा हुआ। जिसके बाद उसने किला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि वह सुबह सैर करने के लिए गई थी। घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक किया तो दो साढ़े पांच ग्राम की दो सोने की अंगूठी, 10 तोले की एक जोड़ी चांदी की पाजेब, तीन ग्राम का टीका, चांदी के दो गले के सेट और 10 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। जिसके बाद उन्होंने किला थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें