फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पत्नी ने शराब पीने से रोका तो फंदा लगाकर दी जान, नशे की लत के कारण अक्सर होता था विवाद

Mon, 03 Jul 2023 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

घटना पानीपत के भारत नगर , कच्चा काबड़ी फाटक की है। रात को पति शराब पीकर आया था, इसी बात पर दोनों का झगड़ा हुआ था पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है।
विज्ञापन
Student suicide - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में कच्चा काबड़ी फाटक के पास स्थित भारत नगर में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति शराब पीने का आदी था, पत्नी अक्सर उसे शराब पीने से रोकती थी इसी बात पर दोनों का झगड़ा होता था।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि इससे गुस्से में आकर व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पत्नी के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत नगर निवासी आरती ने बताया कि उसका पति नीरज (37) मजदूर था। वो शाम को अकसर शराब पीकर घर आता था। वो उसे शराब पीने से मना करती थी। इसी बात पर उन दोनों का झगड़ा होता था। रविवार शाम को भी नीरज शराब पीकर घर आया और आंगन में लेट गया। वो उसे अंदर कमरे में सोने को कहने लगी। इसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


रात को साढ़े 11 बजे नीरज ने पंखे पर रस्सी के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। शव को पंखे पर लटका देख उसने पड़ोसियों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक नीरज पांच बच्चों का पिता व छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें