फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर कॉलोनी में एक मजदूर दो मंजिला पुराने मकान से गिर गया। मजदूर की सिर में गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। मजदूर पुराने मकान की दीवार को गिराने के लिए ईंट उखाड़ रहा था। इसी वक्त उसका पैर फिसल गया। हादसे की सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों ने सिविल अस्पताल में मकान मालिक पर मजदूर की सुरक्षा में कोताही बरतने के आरोप लगाकर रोष प्रदर्शन किया। परिजनों ने मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग की। यहां मजदूर की मौत पर सीटू कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सिटी थाने में भी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। सीटू कार्यकर्ताओं ने मृतक मजदूर के परिवार के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी रामसिंह (40) पेशे से मजूदर था। रामसिंह सोमवार सुबह कॉलोनी में सुरेंद्रपाल के मकान को ढहाने के काम पर गया था। वो मकान की दूसरी मंजिल पर दीवार को ढहाने के लिए हथौड़े से दीवार तोड़ रहा था। शाम करीबन पांच बजे उसको पैर फिसल गया और वो सड़क पर आ गिरा। स्थानीय लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया।
मंगलवार सुबह हादसे की सूचना पर प्रवासी श्रमिकों का एक दल सिविल अस्पताल में जुट गया। उन्होंने मकान मालिक से मुआवजे के तौर पर पांच लाख रुपये की मांग की। यहां पर श्रमिकों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद श्रमिकों का दल मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी थाने में पहुंच गया। यहां पर जमकर नारेबाजी की गई। सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने श्रमिकों को समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं सीटू के सचिव सुनील दत्त ने कहा कि मृतक रामसिंह परिवार में कमाने वाला इकलौता था। उसकी तीन बेटियां व एक 25 दिन का बेटा है। इसलिए उसके परिवार को कम से कम 10 लाख रुपये मुआवजा मिलना चाहिए।
फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुनील कुमार, प्रभारी सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें