पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के उपक्षय में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान
- फोटो : Panipat
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से चौथी के छात्रों के लिए ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत भगवान श्री कृष्ण की जीवन लीला से संबंधित विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने ऑनलाइन कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण एवं भावाभिव्यक्ति द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
नन्हे-मुन्नों ने मैया यशोदा, गो-गो-गो गोविंदा एवं कान्हा बंसी बजाए, राधा दौड़ी चली आए... आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा तीसरी और चौथी के छात्रों ने मटकी और मुरली सजाकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपना प्रेम एवं भक्ति भाव प्रदर्शित किया। सभी बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में मन मोहक लग रहे थे। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बधाई दी। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के उपक्षय में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान - फोटो : Panipat