फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल ... से गूंजा पंडाल

विज्ञापन
पानीपत। 400वें प्रकाश पर्व पर लाखों की संख्या में पहुंची संगत। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव पर सेक्टर 13-17 के ग्राउंड पर हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से रविवार को डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग पहुंचे। समागम में गुरबानी के बाद शबद-कीर्तन सुन लाखों श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। इस दौरान वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव के पंडाल में खाने पीने के व्यंजनों के 40 स्टॉल लगाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। वहीं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को दर्शाती हुई प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों ने गुरुओं की गौरवगाथा जानी। गतका टीम के प्रदर्शन और शौर्य की सभी ने सराहना की। दो हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने आयोजन की व्यवस्था संभाली। पानी की बोतलों के वितरण से लेकर पार्किंग, एंट्री, लाइन में लगाने समेत लंगर की सेवा दी। समागम में पूरे देश से लोग आए। सबसे ज्यादा लोग हरियाणा और पंजाब से रहे। संतों की दो बसें चंडीगढ़ और एक बस दिल्ली से भी पहुंची। समागम स्थल पर सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नीचे सुरक्षा बल, ऊपर ड्रोन और जैमर्स का इस्तेमाल भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें