गांव डाडौला में लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। इसका खुलासा पेटी चेक करने पर हुआ। मकान मालिक ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने के दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव डाडौला निवासी राधे श्याम ने बताया कि उन्होंने अपने कमरे में पेटी के अंदर एक तागड़ी, पाजेब, साढ़े दो तोले का हार, एक हथफूल, 2 सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र, 1 टिक्का, दो जोड़ी बाली, एक जोड़ी झूमका, एक जोड़ी बाली, एक चेन रखे हुए थे। उन्होंने दो अक्तूबर को पेटी को चेक किया तो चोरी मिली।
चोरी नंबर दो
मंजू कॉलोनी निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह एक अक्तूबर को मोबाइल बेड के सिरहाने पर रखकर सो गया था। सुबह ढ़ाई बजे उठकर देखा तो फोन चोरी मिला। उन्होंने परिवार और आस पड़ोस के लोगों के पूछताछ की, लेकिन ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।