पानीपत। आईबी स्नातकोतर महाविद्यालय में बीसीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों की गणितीय प्रतिभा को उजागर करना व शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ मानसिक ज्ञान को बढ़ाना था। इसमें जतिन, राहुल और केशव अव्वल रहे। इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में देव और रमन अव्वल रहे।
गणित प्रदर्शनी में रोहित, जोशी व अंकित को दूसरा स्थान मिला। काजल, अंजू, अजय, मसीर, कुनाल व विक्की ने तृतीय स्थान हासिल किया। रोबिन पांडेय को सांत्वना पुरस्कार मिला। डॉ. अर्पणा गर्ग व प्रो. कनक शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में छात्रों ने ‘पाइथागोरस थ्योरम, मूविंग क्वाडरिलेटरल, प्लेन ऑफ सिमिट्री, एरिया ऑफ सर्किल, थ्री डी स्पेस एंड एप्लीकेशन ऑफ को ऑर्डिनेट जेमेटरी, जीरो डायमेंशन टू फोर्थ डायमेंशन, मैथ्स गेम्स व पहेलियों आदि पर मॉडल बनाए थे। इस अवसर पर डॉ. मधु शर्मा, डॉ. निधि, प्रो. कनक शर्मा, प्रो. कोमल, प्रो. मानसी, प्रो. सौरव, प्रो. दीपाली, प्रो. साक्षी, प्रो. कीर्ति, प्रो. मनीष, प्रो. अश्वनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। निबंध लेखन के विषय ‘इंपोर्टेंस ऑफ इंग्लिश’ व ‘माई फर्स्ट डे इन कॉलेज’ रहे। प्रतियोगिता में देव व रमन प्रथम और द्वितीय स्थान पर मनीष रहे। रोहित व अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता का संचालन कक्षा की मेंटर प्रो. शिल्पा ने किया।
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के अंदर की प्रतिभा निखर कर आती है। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते है और उनमें शिक्षण कौशल का विकास होता है।