फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में इटालियन चांदी का क्रेज

विज्ञापन
पानीपत। इटैलियन चांदी से बने आभूषणों को दिखाते हुए सराफ कारोबारी राघव मल्होत्रा। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। धनतेरस और दीपावली नजदीक है लेकिन अभी सराफा दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नदारद दिख रही है। हालांकि जो ग्राहक आ रहे हैं, उनमें इटालियन चांदी की खरीदारी का क्रेज दिख रहा है। सर्राफ कारोबारियों ने बताया कि भारतीय चांदी के मुकाबले इटालियन चांदी की सेल 80 प्रतिशत तक है। दरअसल, इसकी चमक ज्यादा है, ये काली नहीं पड़ती है, इसकी पॉलिश भी काफी अच्छी है। हॉलमार्क की ज्वेलरी है। इसकी रेंज भी 500 से शुरू होकर 5000 रुपये तक की है। इस चांदी की ज्वेलरी आज ट्रेंड में है।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में इस बार हॉलमार्क चांदी की हल्के वजन की श्रीगणेश-लक्ष्मी मूर्तियां, दीपक धनतेरस के लिए खास हैं। वजन व साइज के अनुसार दीपमाला, सजावट के लिए हाथी, कलश और ढेरों गिफ्ट आइटम हैं। डिजाइनर पायल से हैवी पायल, बिछुआ, बिछिया, ब्रेसलेट, बाजूबंद, हार सेट, चूड़ियां, डिजाइनर बालियां और झुमकी आदि गहने युवतियों और महिलाओं को पसंद आएंगे।
दूसरी तरफ इस दौरान सोने-चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ जाती थी, लेकिन इस बार मांग काफी कम है। आंकड़ों के मुताबिक, शहर में 250 से भी ज्यादा सर्राफ कारोबारी हैं। एक दुकानदार औसतन 100 से 150 तक चांदी के सिक्के दीवाली के दौरान बेच देता था, इस हिसाब से शहर में औसतन चांदी के करीब 25 से साढ़े 37 हजार तक सिक्कों की खरीद फरोख्त होती थी, जो इस बार आधी भी नहीं हैं। जितने चांदी के सिक्के बिकते है, उसका 10 फीसदी ही सोने के सिक्के बिकते हैं, लेकिन इस बार इनका बाजार भी ठंडा है।
विज्ञापन

कोविड के बाद पहला त्योहार, इससे बहुत उम्मीद: रमेश मल्होत्रा
कोरोना ने आम आदमी से लेकर व्यापारी वर्ग तक को आर्थिक तौर पर कमजोर कर दिया है। सभी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कोरोना काल के बाद दीवाली ही ऐसा पहला त्योहार है, जिससे दुकानदारों ने उम्मीदें लगाई हैं। अगर दीवाली फीकी गई तो दुकानदारों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
बिल जरूर लें ग्राहक, दोनों का फायदा है: राघव मल्होत्रा
ग्राहकों को किसी भी सोने या चांदी की खरीद पर बिल लेना चाहिए। इस पर महज 3 प्रतिशत जीएसटी है। जो दुकानदारों को देना होता है। अगर ग्राहक बिल नहीं लेंगे तो दुकानदार को चपत लगेगी। इतना ही दुकानदार को प्रॉफिट होता है, जो व्यर्थ चला जाएगा। बिल लेने से ग्राहक के पास भी सामान का पक्का सबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें