फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में इशिका संधू अव्वल

विज्ञापन
पानीपत। बनाए गए पोस्टर को दिखाते हुए विद्यार्थी व साथ में मौजूद प्रोफेसर व अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में आईओसीएल रिफाइनरी और जीटी रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 50 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें इशिका संधू अव्वल रहीं वहीं निधि द्वितीय और गीतिका को तीसरा स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार ऋतिक ने हासिल किया।
विज्ञापन

इस वर्ष ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ विषय के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मनाया जा रहा है। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक शीर्षस्थ भ्रष्टाचार-रोधी निकाय है जिसे प्रशासन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार से संघर्ष करने का अधिदेश प्राप्त है। यह केंद्र सरकार तथा इसके संगठनों में सतर्कता प्रशासन पर अधीक्षण रखती है। आयोग ‘भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता’ की नीति पर कार्यरत है।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि हमारे देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक विकास में भ्रष्टाचार एक प्रमुख बाधा है। इसके खिलाफ सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा ताकि इस बुराई का बिलकुल खात्मा हो सके। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए हर नागरिक को सतर्कता और ईमानदारी का दृढ़ निश्चय करना होगा। छात्र-छात्राओं को अभी से यह संकल्प लेना होगा कि उन्हें न घूस देनी है और न ही लेनी है।
विज्ञापन

इसमें बतौर विशिष्ट मेहमान आईओसीएल के जीएम विजिलेंस बलजीत सिंह और यूनियन बैंक चीफ मैनेजर कुलदीप तिवारी ने शिरकत की। उनके साथ आईओसीएल से सीनियर विजिलेंस मैनेजर चेतन कामले, मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन राधाकांत शर्मा और यूनियन बैंक से डिप्टी ब्रांच मैनेजर प्रमोद कुमार, मार्केटिंग ऑफिसर गुरप्रीत कौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा एवं डॉ. सरिता दलाल, डॉ. भारती गुप्ता एवं प्रो. इंदु पुनिया ने किया। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. एसके वर्मा, दीपक मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें