फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजावा में तालाब का कब्जा हटवाया

विज्ञापन
इसराना। बिजावा में प्रशासनिक अमला कब्जा हटवाते हुए। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। डीआरओ की अदालत के आदेश पर प्रशासन ने मंगलवार को गांव बिजावा पहुंचकर तालाब के एक हिस्से से अवैध कब्जा हटवाया। ये कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सिराज खान की मौजूदगी में अंजाम दी गई। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से एक छप्पर और चहारदीवारी गिराई।
विज्ञापन

खंड कार्यालय के सहायक सतपाल सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव बिजावा में सुधारा वाले तालाब के खसरा नंबर-72 के एक हिस्से पर छप्पर डाल लिए और चहारदीवारी बना ली गई थी। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत ने डीआरओ की अदालत में की थी। उक्त मामले में ग्राम पंचायत के हक में फैसला होने के बाद डीआरओ की अदालत के आदेश पर कब्जा हटवाने की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बिना किसी विरोध के प्रशासन ने कब्जा हटवाने में कामयाबी मिल गई। इस दौरान पंचायत विभाग से इसईपीओ कुलदीप त्यागी, कार्यालय सहायक सतपाल, ग्राम सचिव नवीन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें