नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पानीपत पहुंचे। इस कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य भी उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पानीपत में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित का आयोजन किया गया। इस नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पानीपत पहुंचे। इस कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य भी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लागू रही।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने किया योग
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तम पुरा भाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मुख्यअतिथि रहे। इस दौरान 3000 से ज्यादा लोगों ने योग किया। इनमें विधायक सुभाष सुधा के अलावा सभी जिला के अधिकारी भी शामिल रहे।
कैथल में राज्यमंत्री अनूप धानक ने किया योग
कैथल के जींद रोड स्थित विस्तार अनाज मंडी में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में श्रम विभाग राज्यमंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारी व राजनेताओं ने भी कार्यक्रम में लिया हिस्सा लेकर योग किया।