फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में बुड़शाम व महिला वर्ग में उग्राखेड़ी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एम्च्योर कबड्डी एसोसिएशन पानीपत के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का गांव सुताना के खेल स्टेडियम में आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एम्च्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा व जिला सचिव धर्मवीर मलिक की अध्यक्षता में किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में 16 व महिला वर्ग में 8 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में बुड़शाम की टीम प्रथम, चुलकाना की टीम द्वितीय, सुताना व नौल्था डुगरान तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में उग्राखेड़ी प्रथम, नौल्था द्वितीय, डाहर व सौंदापुर तृतीय स्थान पर रही। एम्च्योर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव धर्मवीर मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीनियर कबड्डी प्रशिक्षक बलवान दहिया, कुलदीप तवर, रमेश मास्टर, सुरेंद्र, विनोद कुमार, चांदराम, रामपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें