पानीपत। दिल्ली पैरलल नहर में गिरी हुई कार।
- फोटो : Panipat
पानीपत। असंध नाका चौकी के पास साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में एक कार चालक का संतुलित बिगड़ गया और वह सीधा नहर में जा गिरा। कार चालक की तरह गाड़ी से बाहर निकला और तैरकर नहर से बाहर निकला। बाद में उसने डॉयल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।
जांच अधिकारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस के पास सूचना आई थी कि नहर में गाड़ी गिरी है। जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को निकालने के लिए जेसीबी क्रैन बुलाई गई। कार के शीशे तोड़कर दोनों तरफ बेल्ट डालकर गाड़ी को बाहर निकाला गया। गाड़ी सोनीपत नंबर की थी, जो कि किसी वहां के निवासी अमित सरोहा के नाम पर थी। वहीं उन्होंने संपर्क किया तो अमित सरोहा ने बताया कि वह काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी बीच उनके सामने एक साइकिल सवार युवक आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया।