पानीपत। हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत 2079 व राम उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद पानीपत ने एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान 1990 और 1992 में अयोध्या में श्री राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कारसेवकों को भी सम्मानित किया गया।
एसडी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दीप प्रज्वलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संजय भाटिया, महंत अरुण दास महाराज, उद्योगपति विभु पालीवाल, डॉक्टर हेमा रमन, विजयलक्ष्मी पालीवाल व उद्योगपति रामनारायण रावल उपस्थित रहे। यह शोभायात्रा एसडी कॉलेज से होकर अमर भवन चौक ,पचरंगा बाजार, चौड़ा बाजार, इंसार बाजार, लाल बत्ती चौक ,जीटी रोड से होती हुई वापस एसडी कॉलेज में समाप्त हुई । शोभायात्रा के पश्चात लंगर का आयोजन भी किया गया।
संगठन की ओर से प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, जिला मंत्री पुनीत बत्रा व जिला अध्यक्ष राजीव भाटिया व अन्य साथी मुख्य रूप से जयदीप अरोड़ा, हिमांशु शर्मा, संजीव मलिक, पवन वर्मा, शेर सिंह, यश हुरिया, जितेंद्र शर्मा व रविंदर, अंकित चोपड़ा, महिंदर शर्मा, कमल शास्त्री उपस्थित रहे। बहनों में किरण चावला ,सारिका, दीक्षा सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम में कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने अपना योगदान दिया। इसमें मुख्य रूप से श्री कृष्णा क्लब, स्माइल फाउंडेशन, बत्रा परिवार फाउंडेशन, ओम संस्कृत रक्षा दल, राधे माधव सेवा समिति, राधा कृष्ण गौशाला भैंसवाल पानीपत, बाबा गंगा पुरी मंदिर महाजन वाली गली शामिल रहीं।
पानीपत। विश्व हिंदू परिषद पानीपत द्वारा आयोजित शोभायात्रा के दौरान हनुमान स्वरूप धारण कर नाचते- फोटो : Panipat
पानीपत। शोभायात्रा के दौरान घोडे पर सवार होकर जाती हुई बच्चियां।- फोटो : Panipat
पानीपत। शोभायात्रा में पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद महाराज।- फोटो : Panipat