फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 सितंबर को एचएसवीपी 21 प्लॉट की लगाएगा बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अपनी 1 हजार करोड़ की भूमि बेच रहा है। इसको लेकर लगातार कमर्शियल व आवासीय भूखंड़ों की बोली की जा रही है। इस क्रम में विभाग द्वारा पानीपत में 17 सितंबर को सेक्टर- 13/17 के 9 और सेक्टर- 24 के एक प्लॉट की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

17 सितंबर को ही सेक्टर- 12, सेक्टर- 29 पार्ट 1 और सेक्टर- 18 के 11 प्लॉटों की बोली होगी। सुबह सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन बोली होगी। 17 सितंबर से पहले इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

इनकी होगी बोली-
आवासीय प्लॉट- सेक्टर- 13-17: प्लॉट नंबर 422, 423, 424, 428 और 429 हैं। ये प्लॉट एक-एक कनाल के हैं। बेस प्राइस 1.19-1.19 करोड़ है।
- सेक्टर- 13/17: प्लॉट नंबर 860, 1197, 1198 और 1199 हैं। ये प्लॉट 10-10 मरले के हैं। बेस प्राइस 60-60 लाख है।
- सेक्टर- 24: प्लॉट नंबर 472 है। ये प्लॉट एक कनाल है। बेस प्राइस 85.74 लाख है।
कमर्शियल प्लॉट- सेक्टर- 12, मेन शॉपिंग सेंटर, नीयर मदर टेरेसा: प्लॉट नंबर 79 है। एरिया 22.68 स्वॉयर मीटर। बेस प्राइस 24 लाख।
- सेक्टर- 18: प्लॉट नंबर 26, 29 और 30 है। एरिया 121 स् कॉवयर मीटर। बेस प्राइस 78.38 लाख है।
- सेक्टर- 29 पार्ट 1: प्लॉ नंबर 5 और 6 है। एरिया 75.62 स्कॉवयर मीटर। बेस प्राइस 15.36 लाख।
- सेक्टर- 29 पार्ट 1: प्लॉट नंबर 35, 46, 47, 48 और 49 है। एरिया 22.69 मीटर। बओस प्राइस 5.08 लाख।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें