फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगेटिव रिपोर्ट और दोनों टीके लगने पर जा सकेंगे हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अगर आपको सावन अष्टमी नवरात्र पर तीर्थ यात्रा के लिए जाना है तो यात्रा के दिन से 72 घंटे पहले तक की कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट और टीके की दोनों डोज लगाने का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। हिमाचल प्रदेश सरकार आगामी 9 से 17 अगस्त तक सावन अष्टमी नवरात्रों के दृष्टिगत तीर्थयात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि विभिन्न धार्मिक संस्थानों में तीर्थयात्रियों के आने की संभावना के दृष्टिगत कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बिना मास्क के कहीं भी दर्शन की अनुमति नहीं होगी और इनके लिए स्थानीय पुलिस कड़े कदम उठाएगी। सभी मंदिरों और धार्मिक संस्थानों के प्रवेश पर ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ थर्मल स्कीनिंग, सैनिटाइजर और हाथ धोने के इंतजाम होंगे। जो लोग दूसरे प्रदेश से हिमाचल बॉर्डर पर पहुंचेंगे, उन्हें 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट और टीके की दोनों डोज का प्रमाणपत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें