विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने झंडी दिखा पहली बस रवाना की है। वृंदावन सुबह साढ़े पांच बजे और खाटू श्याम के लिए शाम 5:20 बजे बस रवाना होगी। खाटू श्याम के लिए सप्ताह में तीन दिन ही रोडवेज बस चलेगी।
राधा जन्माष्टमी पर पानीपत डिपो ने शहरवासियों के लिए खाटू श्याम और वृंदावन धाम की सीधी बस सेवा शुरू की है। शहर विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने खाटू श्याम और वृंदावन के लिए शनिवार को सुबह हरी झंडी दिखाकर पहली बस रवाना की। अब श्रद्धालुओं को दोनों धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए निजी बस का इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विधायक प्रमोद विज ने बताया कि शहरवासियों में खाटू बाबा को लेकर गहरी आस्था है। वृंदावन धाम के लिए भी बस सेवा शुरू करने के लिए शहरवासी काफी समय से मांग कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दोनों रूटों के परमिट लेकर बस सेवा शुरू करा दी गई है।
शनिवार को फूलों से सजी दोनों बसों का विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने तिलक लगाकर पूजन किया। महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि अब श्रद्धालु नए बस स्टैंड से खाटू श्याम सिर्फ 430 रुपये और वृंदावन 270 रुपये में जा सकते हैं।
विज्ञापन
यह रहेगा बसों का रूट और समय पानीपत से खाटू श्याम : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार