फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति कार्यक्रमों से जीवीएम के बच्चों ने मोहा मन

विज्ञापन
समालखा। प्रस्तुति देते जीवीएम के बच्चे - फोटो : Panipat
विज्ञापन
जीवीएम पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन समालखा के प्रांगण में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने देश के स्वर्णिम इतिहास पर बड़ी सुंदर कविता प्रस्तुत की। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा आठवीं व नौवीं के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा के सॉफ्ट बोर्ड तैयार किए, जबकि कक्षा दसवीं की छात्रा साक्षी ने स्वतंत्रता दिवस पर शानदार भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रबंधक राधेश्याम जांगडा व प्रधानाचार्या पम्मी ठकराल ने कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए उनके सपनों का भारत बनाना चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या मीनाक्षी बरतवाल, सोनिया मित्तल, राज, ममता, उमा परासर व रीना का मुख्य सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें