फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने शहीदों और फ्रीडम फाइटरों के परिजनों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने शनिवार को इसराना ब्लॉक में स्वतंत्रता सेनानियों व कारगिल की जंग में शहीद हुए रणबाकुरों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस सूची में कारगिल शहीद अमरदीप के परिजनों का नाम गायब था। इस सूची में केवल 8 नाम शामिल थे। प्रशासन का कहना है कि उनके पास आई सूची में शहीद अमरदीप का नाम शामिल नहीं था। बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने छिछड़ाना में शहीद किशनलाल की पत्नी इंद्रा देवी, सींक में शहीद रामकिशन के बेटे, डाहर में शहीद रघबीर सिंह की पत्नी भरहमी भानी, कराना में शहीद हरिराम की पत्नी शांति, पूठर में कारगिल शहीद विजय सिंह की पत्नी बिमला देवी, बांध में फ्रीडम फाइटर हुकमचंद की पत्नी भगवानी, बुआना लाखु में फ्रीडम फाइटर गोरधन के बेटे राजबीर व इसराना में फ्रीडम फाइटर मामचंद के परिजनों को सम्मानित किया। वहीं कारगिल शहीद अमरदीप के बड़े भाई महिपाल ने बताया कि उनको कोई सूचना नहीं मिली और न ही उनके घर प्रशासन का कोई प्रतिनिधि पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें