फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में गुलजार दूसरी बार बने प्रधान

विज्ञापन
समालखा बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पर दूसरी बार जीते गुलजार - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। समालखा बार एसोसिएशन के शुक्रवार को चुनाव के बाद हुई मतगणना में गुलजार गाहल्याण दूसरी बार अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सत्यपाल छौक्कर को 24 वोटों से हराया।
विज्ञापन

आरओ सुमनदीप एडवोकेट ने बताया कि कुल 238 में से 178 वोट पड़े। इनमें से गुलजार को 101 और सत्यपाल छौक्कर को 77 वोट मिले। अबकी गुलजार दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप रूहल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जितेंद्र बैनीवाल ने सचिव के पद पर कब्जा जमाया। उन्हें 93 वोट मिले जबकि दूसरे उम्मीदवार अनिल शर्मा को 84 वोट मिले। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर अमित विजयी रहे। उन्हें 107 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार संजय त्यागी को 70 वोटों से संतोष करना पड़ा। संयुक्त सचिव पद पर हिमांक शर्मा विजयी रहे। उन्हें 90 और प्रतिद्वंद्वी को 86 वोट मिले।

समालखा बार एसोसिएशन चुनाव में उप अध्यक्ष पर जीते प्रदीप दूहन- फोटो : Panipat

समालखा बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद पर जीते जितेंद्र बेनीवाल- फोटो : Panipat

समालखा बार एसोसिएशन चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर जीते हिमांक शर्मा- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें