फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इसराना मंडी में 12 दिन बाद शुरू हुई पीआर धान की सरकारी खरीद

Mon, 12 Oct 2026 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इसराना मंडी में धान की ढेरी को तिरपाल से ढक कर बैठा किसान। संवाद
विज्ञापन
इसराना। इसराना अनाज मंडी में पिछले 12 दिनों से ठप पड़ी पीआर धान की सरकारी खरीद रविवार को एसडीएम एवं मंडी के नोडल अधिकारी नवदीप सिंह नैन के सख्त रुख के बाद दोबारा शुरू हो गई। एजेंसी हैफेड ने शाम को ही 930 क्विंटल पीआर धान की सरकारी खरीद की गई।
विज्ञापन

इसराना अनाज मंडी में अब तक 12,475 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। 29 सितंबर को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की मौजूदगी में हैफेड द्वारा मात्र 55 क्विंटल धान की खरीद की थी। इसके बाद से खरीद प्रक्रिया बंद पड़ी थी। किसान लगातार मंडी में चक्कर काट रहे थे और खरीद शुरू कराने की गुहार लगा रहे थे।
एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने रविवार को हैफेड के अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार एमएसपी पर पीआर धान की तुरंत खरीद शुरू की जाए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि किसानों की फसल खरीदने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी अधिकारी या कर्मचारी ढिलाई मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, रविवार को मौसम का मिजाज बदलने और आसमान में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि केवल बूंदाबांदी होकर रह जाने से बड़ा नुकसान टल गया, फिर भी किसानों ने अपनी ढेरियों को तिरपाल से ढककर सुरक्षित किया। मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने कहा कि हैफेड ने शाम को खरीद शुरू कर दी है और अब मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें