पानीपत। गांव डाडौला रोड पर बिजली की दुकान का शटर उखाड़कर तोड़कर चोर अंदर घुसे और 57 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
निंबरी निवासी जगदीश ने बताया कि अक्तूबर में उसने गांव डाडोला मे बिजली की दुकान की थी। वह छह दिसंबर को गांव उझा स्थित एक्टिस बैंक से 50 हजार रुपये खाते से निकलवाकर लेकर आया था। उसने 50 हजार रुपये के अलावा सात हजार रुपयों को भी दुकान की अलमारी में रख दिया था। सात दिसंबर की सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर उखड़ा था। अंदर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। उसने रुपये चेक किए तो 57 हजार रुपये चोरी मिले। उसने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न लगने पर उसने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी।