फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे गौरव और साहिल

विज्ञापन
समालखा। समालखा स्थित गांव चुलकाना के राजकीय मॉडन संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। खंड स्तरीय स्कूली खेलों की मंगलवार को गांव चुलकाना के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरुआत हुई। खेलों में खंड के करीब 20 सरकारी और 10 निजी स्कूल भाग ले रहे हैं। अंडर-18 की 5000 मीटर दौड़ में राजकीय स्कूल किवाना से गौरव ने पहला और राजकीय स्कूल हथवाला से साहिल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में गीता सीसे स्कूल समालखा से नितिन और आशादीप स्कूल पावटी रोड से प्रीत, 1500 मीटर में राजकीय स्कूल किवाना से दुष्यंत और राजकीय स्कूल मनाना से लक्ष्य क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में राजकीय स्कूल पट्टीकल्याणा से कुलवंत और हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल से लक्ष्य क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 की 3000 मीटर दौड़ में आदश्र महिंद्र स्कूल देहरा से निशांत प्रथम और आशादीप स्कूल पावटी रोड से विकास द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में आशादीप स्कूल पावटी रोड से सोमदत्त प्रथम और इशांत द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में आर्य शिक्षा सदन देहरा सुमित वत्स ने पहला और राजकीय स्कूल किवाना से आर्यन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 खो-खो में राजकीय स्कूल मनाना ने हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को हराया। अंडर-17 में भी राजकीय स्कूल मनाना ने आट्टा और अंडर-14 में भी राजकीय स्कूल मनाना ने आट्टा को हराते हुए तीनों वर्ग में अपना परचम लहराया। अंडर-17 जैवलिन में आर्य सीसे स्कूल आट्टा से सागर, लांग जंप में गीता सीसे स्कूल समालखा से हर्ष, अंडर-19 में आशादीप स्कूल पावटी रोड से विनय प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने किया और सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर डीपी राजेंद्र प्रधान, नवाब सिंह, राकेश कुमार, रोहतास, सतपाल, वीरेंद्र, मनोज कुमार, रविंद्र सहित साहब सिंह रंगा, सुनीता, सतनारायण आदि भी मौजूद रहे।

समालखा। समालखा स्थित गांव चुलकाना के राजकीय मॉडन संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें