पानीपत। समालखा थाना क्षेत्र निवासी एक चार वर्षीय मासूम के साथ ही एक युवक ने छेड़छाड़ की है। बच्ची की मां का आरोप है कि जब वह लकड़ियां लेने के लिए खेत गई थी, तब युवक ने वारदात अंजाम दी। घर लौटी तो बच्ची रोती मिली। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
समालखा थाना क्षेत्र मां ने पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उसके तीन बच्चों में चार वर्षीय बेटी है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे खेत में लकड़िया लेने गई थी, जब घर लौटी तो बेटी रोती मिली। बेटी ने रोते हुए बताया कि उनके घर पर पिंटू आया था, जिसने उसके साथ गलत हरकत की। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह पिंटू के घर पहुंची और उसकी मां को पूरी बात बताई। जिस पर उनके बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने धक्का देकर उसे बाहर निकाल दिया। बेटी को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची और उसका मेडिकल कराया और समालखा थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।