फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला : गरीब तबके का जीवन स्तर उठाने की कोशिश

विज्ञापन
पानीपत। मेले के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते हुए सांसद संजय भाटिया व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। राज्य सरकार की योजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल की खुले मन से प्रशंसा की है कि प्रदेश सरकार हरियाणा वासियों को अंत्योदय की भावना से योजनाओं को लाभ दे रही है। परिवार पहचान पत्र योजना गरीब तबके के लोगों के जीवन स्तर का ऊंचा उठाने के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने आर्य कॉलेज के मैदान में आायोजित अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लगाए गए अंत्योदय मेले में की। वह यहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने अंत्योदय मेले की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की और सभी स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
उन्होंने अंत्योदय मेले आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी जी जान से लगे हुए हैं और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुसार इन अंत्योदय मेलों का भविष्य में बहुत बड़ा फायदा होगा। सांसद संजय भाटिया ने कहा कि लोगों को इन योजनाओं के बारे में दूसरे लोगों को भी बताना चाहिए ताकि वे भी इनका फायदा उठा सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की यह सबसे महत्वकांक्षी योजना है। इनके माध्यम से लोग स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। प्रदेश सरकार का यही प्रयास है कि इन परिवारों की आय महीने में कम से कम 15 हजार रुपये महीना हो ताकि ये लोग अपने घर की मूलभूत सुविधाओं को पूरा कर सकें।
एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि मेले में जिला के विभिन्न रोजगारपरक विभाग भाग ले रहे हैं। सभी ने अलग-अलग स्टॉल में अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया है। इनके माध्यम से लोग अपनी इच्छानुसार इनका फायदा उठा सकते हैं और अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक इस योजना का लक्ष्य हासिल नही हो जाता तब तक जिला प्रशासन इन लोगों के साथ निरंतर संपर्क में रहेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, एसडीएम धीरज चहल, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, सीटीएम रविंद्र मलिक, डीएसडब्ल्यूओ रविंद्र हुड्डा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें