फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर चार नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में एक छात्र पर चार नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने छात्र की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देव नगर निवासी प्रियांशु ने बताया कि सात जून को वह आर्य स्कूल से घर जा रहा था। जब वह रास्ते में शमशान घाट के पास पहुंचा तो चार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी एक्टिवा पर पहले ईंट से पथराव किया। वह नीचे गिरा तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने करीब 200 मीटर तक उसका पीछा किया। वह जीटी रोड पर पहुंचा तो आरोपी भाग गए। आशंका है कि हमलावर आशीष, दिनेश और उसके साथी थे। शहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें