फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमसी के भतीजे और करियाणा दुकानदार को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने समालखा की भटनागर कॉलोनी में वीरवार की रात पूर्व एमसी के भतीजे और एक करियाणा दुकानदार को गोली मार दी। तीन बाइक पर सवार तीन से चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल संभावना जताई जा रही कि लूट के इरादे से वारदात की गई है। बदमाशों ने इस दौरान पांच राउंड फायर किए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वारदात रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

चुलकाना रोड पर भटनागर गली निवासी विनोद सिंगला (45) की बिल्ले की चक्की के नाम से करियाणे की दुकान हैं। यह दुकान विनोद अपने बड़े भाई सतीश सिंगला के साथ चलाते हैं। सतीश सिंगला ने बताया कि उनके पास पड़ोसी दुुकानदार का कॉल आया कि फायरिंग हो गई है, जल्दी आ जाओ। वह दुकान पहुंचे तो बाहर पड़े तख्त पर विनोद खून से लथपथ पड़ा था। उसने तुरंत ही उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे रोड की ओर से तीन बाइक पर बदमाश आए थे और आते ही विनोद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर वार्ड-12 के पूर्व एमसी सुभाष का भतीजा निशू उर्फ बिल्लू (24) आया, उस पर भी बदमाशों ने गोली चला दी। निशू को सनौली रोड स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों को लगा निशू उन्हें पकड़ने आ रहा है, जिस पर गोली चला ली। निशू की कृष्णा डेयरी के नाम में कंफेक्शनरी की दुकान है।
सूचना पर मौके पर एएसपी पूजा वशिष्ठ, थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी समेत सीआईए की टीम पहुंची और पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हमले का कारण पता नहीं है। घायलों के बयान लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बदमाश चुलकाना की ओर भागे हैं, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
मामले की जांच की जा रही है। वारदात की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घायलों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी समालखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें