फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद के लिए पार्षद से मोहर लगाकर करा रहे थे नाबालिग की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की की तय उम्र नहीं होने के बावजूद शादी कराई जा रही थी। लड़की के परिजनों ने विधायक से शादी के लिए आर्थिक मदद लेने के लिए पार्षद से शादी के कार्ड पर मोहर भी लगवाई थी। इस शादी को बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रुकवाया और दोनों पक्षों के परिजनों को ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानी और ये लिखकर दिया कि बालिग होने तक दोनों की शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अशोक विहार कॉलोनी में नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। यहां बिल्लू कॉलोनी से बारात आई थी। जांच करने पर पता चला कि लड़की अनपढ़ है और उसकी उम्र महज 16 साल है। जबकि लड़का 19 साल का है और आठवीं पास है।
शादी के कार्ड पर पार्षद अंजलि शर्मा की मोहर लगी मिली है। जिसके बारे में पार्षद अंजलि शर्मा ने बताया कि लड़का और लड़की की उम्र शादी लायक नहीं होने की जानकारी नहीं थी। लड़की के परिवार के लोगों ने कहा था कि शादी के कार्ड पर मोहर लगवा दें, ताकि विधायक की ओर से आर्थिक मदद मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें