फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस से भरी गाड़ी को रोका तो गोरक्षा दल के महामंत्री को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाकोट गुरुद्वारा के सामने मीट व्यापारियों ने गोरक्षा दल के जिला महामंत्री की पिटाई कर दी। महामंत्री ने गाड़ी चालक को रोककर उससे मीट के बारे में पूछताछ करने की कोशिश की थी। चालक ने वहां पर मीट व्यापारियों को बुला लिया। महामंत्री ने वहां मकान में घुसकर अपनी जान बचाई और अपने साथियों को इस बारे में सूचना दी। गो रक्षा दल ने महामंत्री का प्राथमिक उपचार कराकर चांदनी बाग थाना पुलिस में इसकी शिकायत दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सतबीर पुत्र श्रीराम निवासी गांव फरीदपुर, करनाल ने बताया कि वो गोरक्षा दल में जिला महामंत्री है। मंगलवार सुबह वो ड्रेन के किनारे बनी सड़क से होते हुए अनाजमंडी जा रहा था। नवाकोट गुरुद्वारे के पास उसे एक पिकअप दिखाई थी। गाड़ी से खून टपक रहा था। यह देख उसे रुकवाकर चालक से लोड माल के बारे में पूछा। चालक ने बताया कि गाड़ी में मांस है। मांस गौंसअली में फिरोज के पास जा रहा है। फिरोज के नाम से बिल भी कटा था। पिकअप चालक ने फिरोज को फोन कर दिया। कुछ ही देर में वहां पर 8-10 युवक लाठी डंडे लेकर आ गए और उस पर हमला कर दिया। वो जान बचाने के लिए एक मकान में घुस गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें