फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड कंपनी ने युवक को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगे साढ़े तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक युवक ने एक फूड कंपनी पर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 3.70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। युवक ने कंपनी की शिकायत साइबर सेल में दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले वर्ष वाओ मोमो फूड्स कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कंपनी में संपर्क किया था। कंपनी के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी देने के लिए 29550 रुपये अपने खाते में डलवाए थे। दिसंबर में उसने कंपनी को फ्रेंचाइजी के लिए पांच लाख रुपये दिए। ये रकम उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से ट्रांसफर की थी। इसके बाद भी कंपनी की ओर से उसे फ्रेंचाइजी नहीं दी गई। वह कंपनी के बताए पते पर गए तो वहां कोई कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने साइबर सेल को शिकायत की। इस पर कंपनी ने उसे 1.60 लाख रुपये वापस कर दिए लेकिन 3.70 लाख रुपये ब्लॉक कर लिए। उसने केस दर्ज कराकर ब्लॉक की गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें