फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामे ट्रेनाें के पहिये

Wed, 18 Dec 2013 12:09 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में कोहरा गहराने के साथ अधिकतम तापमान लुढ़क गया और सर्दी बढ़ गई। दिन के समय में भी लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। रेल और बस यातायात दूसरे दिन भी लगातार प्रभावित रहा। मंगलवार को 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पानीपत पहुंची।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने भी अगले चौबीस घंटे में कोहरा गहराने के संकेत दिए।
मंगलवार को आसमान में कोहरा दूसरे दिन गहरा गया। मौसम विशेषज्ञों ने इसकी दृश्यता पांच से पंद्रह मीटर बताई है। सुबह के समय लोगों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी रही।

कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। सड़क यातायात पर कोहरे का असर ज्यादा देखा। सुबह से शुरू होकर दोपहर के समय कुछ हल्का हुआ। लेकिन दोपहर ढलते ही कोहरा फिर से छाने लगा। शाम को फिर से कोहरा छाने से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुईं और उनकी परेशानी शाम को भी बनी रही। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले 24 घंटे में कोहरा लगातार बढ़ेगा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सोमवार से एक डिग्री लुढ़क गया। नमी सुबह सौ प्रतिशत और दोपहर बाद 68 प्रतिशत रही। वायु का दबाव सुबह 8.3 एमएम और शाम को 12.2 एमएम रहा। हवा की गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

14554 जम्मू मेल 2:00 घंटे, 12315 कालका मेल 31 मिनट, 15707 आम्रपाली 4:35 घंटे, 12446 उत्तर संपर्क क्रांति 2:00 घंटे, 12471 स्वराज 4:30 घंटे, 14217 ऊंचाहार 10:45 घंटे, 11057 मुंबई-अमृतसर 5:00 घंटे, 14795 एकता एक्सप्रेस 32 मिनट, 12919 मालवा 5:20 घंटे, 14095 हिमालयन क्वीन 1:10 घंटा, 64531 दिल्ली-पानीपत-पैसेंजर 35 मिनट, 12011 नई दिल्ली-कालका शताब्दी 1:10 घंटा, 14037 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस 50 मिनट, 12058 ऊना दिल्ली जनशताब्दी 1:15 घंटा, 54007 रोहतक-पानीपत पैसेंजर 50 मिनट, 12716 सचखंड 5:00 घंटें, 54008 जींद-रोहतक पैसेंजर 3:00 घंटे, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 40 मिनट, 12925 पश्चिम एक्सप्रेस 2:45 घंटें, 15708 आम्रपाली 1:05 घंटा, 14673 शहीद एक्सप्रेस 4:45 घंटें, 22926 पश्चिम एक्सप्रेस 45 मिनट, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर शहीद 1:25 मिनट, 12057 नई दिल्ली उना जनशताब्दी 30 मिनट, 12920 मालवा एक्सप्रेस 3:00 घंटे, 14674 शहीद एक्स 32 मिनट और 12311 कालका मेल 10 मिनट लेट रही।

दो दर्जन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण इनमें सफर करने के लिए घर से निकले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनाें के पहुंचने के सही समय की जानकारी हासिल करने के लिए रेलवे की पूछताछ केंद्र के सामने दिनभर लोगाें की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें