फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दो जगह भिड़े वाहन

Wed, 18 Dec 2013 12:08 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत में घने कोहरे के चलते शहर में दो जगह वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वाहनों के भिड़ने से काफी देर तक जाम भी लगा। राहगीरों ने घायलों को गाड़ियों से निकाला।
विज्ञापन


पानीपत-रोहतक सिवाह बाईपास पर दिल्ली पैरेलल नहर के पास एक के बाद तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। यहां जीटी रोड की तरफ से डाहर की तरफ ट्रक जा रहा था।

उसके पीछे एक नई फॉरच्यूनर गाड़ी चल रही थी। आगे जा रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाते ही फॉरच्यूनर गाड़ी ट्रक में जा घुसी। फॉरच्यूनर चालक के ब्रेक लगते ही पीछे से आ रहे कैंटर ने ठोक दिया। इसमें नई फॉरच्यूनर आगे और पीछे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सवार कई लोग घायल हो गए। कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इसमें चालक पवन निवासी मंगोलपुरी दिल्ली फंस गया। राहगीरों ने कैंटर का शीश और खिड़की तोड़कर चालक पवन को बाहर निकाला। पवन ने बताया कि वह दिल्ली से वेस्ट लेकर डाहर जा रहा था और अपनी गाड़ी नियंत्रण में चला रहा था। आगे चल रही फॉरच्यूनर के चालक के अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा हुआ। दूसरा हादसा गोहाना-असंध रोड बाईपास पर विराट नगर स्थित मंदिर के पास हुआ।
विज्ञापन


यहां एक सेंट्रो गाड़ी और कैंटर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें गाड़ी सवार दोनों युवकों को चोट लग गई। राहगीरों ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें