फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कोहरा, 50 मीटर तक रही दृश्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दो दिन की बारिश और बूंदाबांदी के बाद सोमवार की शुरुआत घने कोहरे से हुई। घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता 20 से 50 मीटर तक रही जिससे वाहन भी रेंगकर चलने को मजबूर हुए। हालांकि कोहरे की शुरुआत रविवार शाम करीब 7 बजे ही हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। इससे अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन की बारिश और ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को हालांकि भरपूर फायदा मिलने की संभावना है लेकिन सरसों व सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। सुबह से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को जमकर ठिठुराया।
ये रहा पानीपत का तापमान
सोमवार को दिनभर बादल छाए रहने, कोहरा गहराने और शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी हुई है। जहां शुक्रवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में शनिवार के मुकाबले करीब 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 71 से 93 प्रतिशत रहा। ठंडी हवाओं की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

- कोहरे ने रविवार शाम से ही क्षेत्र में अपने पांव जमा लिए हैं। हालांकि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन 25 जनवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क रहेगा। अलसुबह धुंध छाने तथा 26 जनवरी से हल्की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट संभावित रहेगी।
विज्ञापन

- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें