फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते पांच वर्षीय मासूम बच्ची हौद में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक बिहार कॉलोनी में बुधवार शाम साढ़े छह बजे एक पांच वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई । परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच एक पड़ोसी ने घर में बनी हौद में देखा तो बच्ची पड़ी मिली। उसे बाहर निकलकर सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव को सामान्य अस्पताल रखवाया गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक बिहार कॉलोनी निवासी अशोक ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। उसके पड़ोस में पांच वर्षीय नैंसी अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। उसके पिता की एक साल पहले बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। वहीं पिता की मौत के बाद मां घर छोड़कर चली गई । अकेली बच्ची का पालन पोषण उसके दादा-दादी करते थे। बुधवार को नैंसी शाम करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खेल रही थी, इसी बीच वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। वह घर पहुंचा ही था कि नैंसी के दादा-दादी तलाश कर रहे थे। वह भी तलाश में जुट गया। इसी बीच उसकी नजर घर के हौद पर पड़ी तो बच्ची के कपड़े दिखे। उसने नैंसी को बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें