फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर सेवाएं दे रहे पांच डॉक्टर 30 सितंबर को होंगे सेवा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को एक झटका लगा है। सिविल अस्पताल और बापौली सीएचसी में इलाज मुहैया करा रहे रिटायर्ड पांच डॉक्टरों का अनुबंध अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें सेवाएं मुक्त कर दिया जाएगा। इन डॉक्टरों पर ह्ृदय, बुखार, छाती रोग, माइग्रेन व शुगर संबंधी बीमारियों के इलाज का जिम्मा था। सरकार ने उन्हें सेवा मुक्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनमें डॉ. जितेंद्र त्यागी और डॉ. अश्वनी सिविल अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। हर रोज उन पर 400 से 500 मरीजों की जांच करने का जिम्मा था। दूसरी ओर नेत्र रोग विशेषज्ञ और ईएनटी स्पेशलिस्ट के रूप में काम कर रहे डॉ. एसके गुप्ता और डॉ. भूपेश चौधरी को भी सेवा मुक्त किया जाएगा। अब सिविल अस्पताल में 2 नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक ईएनटी स्पेशलिस्ट रह जाएगा।
बापौली सीएचसी पर पड़ेगा प्रभाव
पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बत्रा ने रिटायरमेंट के बाद अनुबंध पर बापौली सीएससी में ज्वाइन किया था। वहां हर रोज मरीजों को पहले के मुकाबले बेहतर इलाज मिल रहा था। अब डॉ. सुधीर बत्रा को भी 30 सितंबर को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से आदेश मिले हैं : डॉ. कादियान
सरकार की ओर से आदेश मिले हैं कि जो डॉक्टर रिटायर हो गए हैं, अब उनको दोबारा ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा। उनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें