फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ऑफिस में तैनात उर्दू अनुवादक पर चलाई गोली

विज्ञापन
पानीपत। पीड़ित नवाज शरीफ। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। उपायुक्त कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक पर रंजिश में कुछ लोगों ने हमला बोलकर गोली चला दी। गनीमत रही कि हमले में वह बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने उसकी कार के शीशे तोड़ डाले और लाठी से हमला कर पांच हजार रुपये लूट लिए। भीड़ ने मिलकर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से उसे छुड़ाया। आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नवादा पार निवासी नवाज शरीफ ने बताया कि वह नौ माह से उपायुक्त कार्यालय में उर्दू अनुवादक के पद पर कार्यरत है। पुरानी जमीनों से जुड़े दस्तावेज (उर्दू और फारसी में लिखे हैं) को वह हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद करता है। मंगलवार को काम खत्म कर बापौली तहसील में अपने दोस्त मनीष पटवारी के पास जाने के लिए निकला था। वह दोस्त सुभाष के साथ कार में सवार था।
शाम छह बजे चौटाला रोड के चौक पर वे पहुंचे तो साहिल पुत्र मांगा ने अपनी बाइक कार के आगे लगा दी। कार रोकी तो इसी बीच आ गए आठ से दस हमलावर शीशे तोड़ने लगे। फिर नीचे उतारकर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद साहिल ने उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वह बच गया। आरोपी कार की पिछली सीट पर रखे पांच हजार रुपये और सरकारी दस्तावेज के बैग को लूटकर ले गए। हमले से दोस्त दहशत में आ गया था।
विज्ञापन

रंजिश के चलते दिया गया वारदात को अंजाम
नवाज शरीफ ने बताया कि हमलावर साहिल नवादा पार गांव का ही है, जो कि गत 10 साल से अपने परिवार समेत विद्यानंद कॉलोनी में रहता है। एक साल पहले साहिल की बहन की मौत हो गई थी। साहिल का आरोप है कि उसने बहन की सामान्य मौत की बात गांव में हत्या करने के रूप में फैलाई है। जबकि ऐसा नहीं है। इसी रंजिश में साहिल पहले भी फोन पर कई बार धमकी दे चुका है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
आरोप है कि वह साहिल के धमकी देने से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को सबूत देने के लिए ऑडियो भी उपलब्ध कराई, लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। आरोप है कि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आरोपी उन पर जानलेवा हमला नहीं करता। पीड़ित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अपील है कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
नवाज शरीफ की शिकायत पर आरोपी साहिल और अन्य हमलावरों के खिलाफ धारा 307 और कई विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी।

पानीपत। कार में बैठे उर्दू ट्रांसलेटर नवाज शरीफ पर डंडो से वार करते हुए युवक।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें