फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 29 पार्ट-2 की दो फैक्टरियों में आग

विज्ञापन
पानीपत। फैक्टरी में लगी आग के बाद निकलता हुआ धुआ। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-2 में रविवार रात को एक साथ दो फैक्टरियों में आग लग गई। इस अग्निकांड में दोनों फैक्टरियों में लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया। हालांकि दुर्घटना में किसी जान की हानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग ने कमान संभाली और लगातार 12 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों फैक्टरियों में आग बुझाने के प्रयास कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन

सेक्टर-29 पार्ट-2 के प्लॉट नंबर 52 में रॉयल होम क्रिएशन एक्सपोर्ट और बगल में फैक्टरी यानी प्लॉट नंबर 53 वृंदा फैब्स में यह अग्निकांड हुआ। रॉयल होम क्रिएशन एक्सपोर्ट प्रोडक्शन इंचार्ज अनिकेत ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे फैक्टरी में आग लगी थी। इसी बीच बगल की 53 नंबर की फैक्टरी में भी आग लग गई।
उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियों ने 50 से भी ज्यादा चक्कर लगाकर आग को काबू किया। हालांकि जब तक आग की लपटें शांत हो पाई तब तक दोनों फैक्टरियों से लाखों रुपये की मशीनरी, कच्चा और पक्का माल जल चुका था। अनिकेत ने बताया कि आग में उनकी फैक्टरी का धागा, दरी, बाथमेट समेत मशीनरी तक जलकर नष्ट हो गई है। वहीं, साथ लगती फैक्टरी से भी लाखों रुपये का सामान जला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें